बोल पैसा बोल !!
आज i-pod , i-phone का ज़माना है ,
एक बार use करो , दूसरे दिन पुराना है ।
जेब में पैसे नहीं , तो लूटने का नया तरीका होगा,
तकनीक बुनियादी है , L.kg में ही सीखा होगा ।
ना शर्त लगाना कभी कि हमेशा तेरा भला होगा ,
कटोरी में तेरी किस्मत का पकोड़ा तला होगा ।
अंगुठा दिखाती , मुझे हरबार टोकती थी
भागती फ़ितरत मेरी फिर क्योँ मुझे रोकती थी ।
कौन कमबख्त कहता है की पैसा बोलता है ,
वो तो चीखता ,चिल्लाता हर राज़ खोलता है ।
शब्दों का ताना बाना तो बस कागज़ कलम का खेल है
emotion का devotion कौन देखे ,यहाँ तो महँगा तेल है ।
तुम मैं , हम और आप कर भी क्या सकते है ?!
चलो फ़िर एक बार अंग्रेजों की बासी दाल चखते है ।
मान ली एक बात कि सबकी basic need है ,
cash ,check,draft का moral money feed है ।
cash ,check,draft का moral money feed है ।
भाई ,ये बस flowing water acid rain है,
इसमें तेरा मेरा loss और उस किसी का gain है ।
भाई ,ये बस flowing water acid rain है,
इसमें तेरा मेरा loss और उस किसी का gain है ।
पानी का बूँद होता तो धूप में सूख जाता ,
इसमें जो भीगा , अपना ईमान चूक जाता ।
हमारी तो सबसे बस यही गुज़ारिश है ,
शामयाने में चलो जी , बिना छाते की बारिश है ।
- स्नेहिऌ




.jpg)

.jpg)



