बुधवार, 12 जुलाई 2017

मेरे बेटे !

जो देख  पाता अपना प्रतिबिंब तेरे आईने  में , मेरे बेटे ,
भ्रम के जाल से खींच लाता तुझे , तेरे सपनो को समेटे।

मैं पिता बन कर रह गया , काश तेरा दोस्त बन पाता ,
हुई गलती मुझसे , काश तुझे अपना सत्य बता पता।

मैं भी तड़पता था उस परिंदे की तरह , जिसकी उड़ान भरने को तु क़ाबिल था ,
मेरे भी मन मस्तिष्क में , तेरी ऊचाईयों का पैमाना मुझे हासिल था।

तेरी खुशियाँ ही मेरी ज़िन्दगी , मेरे अस्तित्वा कि जननी थी ,
तेरी सपनो की  अंजलि से मुझे मेरी आकांक्षाओं की पोखर भरनी थी।

मैं खड़ा पाता हूँ ख़ुद को निरंतर उसी छण के दो राहो पर ,
जहाँ अनायास ही मुझे तु छोड़ गया निरुत्तर , एक प्रश्न कि सीमाओं पर।

हूँ असमर्थ , अब ढूंढता हूँ तुझे प्रतिदिन उन्हीं छणो में ,
जीता हूँ तुझे , तेरी पहचान को अपनी भंगिमाओं के कणों में।

मैं निर्लिप्त अपनी व्यथा में , तेरी प्रतीक्षा करता रहूँगा ,
अपने हृदय की तान पे , तेरी अधूरी साँसे भरता रहूँगा।

                                                                   
                                                                                                                            - स्नेहिल


गुरुवार, 8 सितंबर 2016

जो तुम ना जाते !

आज जो तुम चले गए , कल किसको रोकेंगे
आँखों के दरपन में एक धुँधली सी तसवीर है,
बीत जायेगा वक्त और ठहर जाएगी मंज़िल,
इश्क़ के दर पर हर अकेला फ़कीर है ।

मौला भी झुकता है बंदे की हक़ीक़त के आगे,
आज़ाद दिल की हर ख्वाइश नायाब  है,
ढोंग कर के क्या मिलेगा ओ पगले,
उसके रोशन दर  पे सबका सीधा हिसाब  है ।

सोती रात जब जागती है आँखों से,
सुबह होने की बेकरारी उसे नहीं होती,
लमहा ठहर जाता है अंगड़ाईयाँ ले कर,
इंतेज़ार -ऐ - वक़्त की बेशुमारी उसे नहीं होती ।

मासूम होती है आँखों से कही बातें,
शब्दों की बनावट से दुर एक दम सच्ची,
कास समझ जाते तुम जो बात कह गए,
ना जाते छोड़ हमें जैसे कोई डोर कच्ची ।

                                                             



                                                                                                                 -स्नेहिऌ
                                                                     

शनिवार, 4 जुलाई 2015

अश्रु..

मेरे अन्तर्मन की व्यथा मुझमे ही घुली है..
मैं इस अवरूद्ध कंठ को ये कहने पे विवश कर रहा हुं..
मैं निष्काम अश्रु , नेत्रों का वरण करता हुँ..
परंतु बाधा ना बन सका , मैं निर्लज हुँ , जो बरबस बह रहा हुँ..

है यथा  तेरा भी , यथा मेरा  भी एक अश्तित्व सत्य का कह रहा हुँ ..
अनगिनत रहस्यों में धूमिल , कथित जीवन रहश्य का कह रहा हुँ ।

हैं नेत्रों के नल खोल के जो अमृत पान करता है..
मैं मरम सरिसा  संसार को स्वेक्षा से स्वीकार कर रहा हुँ..
मैं जल नहीं , जीवन नहीं , मैं अन्य ओछी नेत्रों से डरता हुँ..
मैं तेरी आत्मीयता के भय से , तेरी भौतिकता मैं विहार कर रहा हुँ..

है यथा  तेरा भी , यथा मेरा  भी एक अश्तित्व सत्य का कह रहा हुँ ..
अनगिनत रहस्यों में धूमिल , कथित जीवन रहश्य का कह रहा हुँ ।

मैं निर्भर तेरी भंगिमाओं पर , तू मुझे अकार देता है..
मोल मेरे छनभंगूर सृजन का , मैं आत्मसात कर रहा हुँ..
मैं तेरी महत्वकांछाओं की सुलगती भट्ठी से पिघला , बहता हुँ..
बेशब्द , तेरे भीतर के अवशाद को परख , एक बात कह रहा  हुँ..

है यथा  तेरा भी , यथा मेरा  भी एक अश्तित्व सत्य का कह रहा हुँ ..
अनगिनत रहस्यों में धूमिल , कथित जीवन रहश्य का कह रहा हुँ ।

मेरे उद्गम को जान कर अनजान करने वाला भी तू है..
मैं तेरी स्मृति के कोमल मुख पे , पुष्प सा झड़ रहा हुँ..
सुगमता का अदभूत अर्थ बन , कभी अधरों के संग महकता हुँ..
मेरी व्यापक्ता की परिभाषा नहीं , मैं तेरे साँचे में ढल रहा हुँ..

है यथा  तेरा भी , यथा मेरा  भी एक अश्तित्व सत्य का कह रहा हुँ ..
अनगिनत रहस्यों में धूमिल , कथित जीवन रहश्य का कह रहा हुँ ।
                                                                             
                                                                       


                                       -- स्नेहिऌ (28 June 2015)


शनिवार, 6 जून 2015

समंदर


नीला रंग था उसका , शोर भी जिसका हिस्सा था ,
वो समंदर सामने था मेरे , सुन रहा मेरा किस्सा था ।

मैंने कहा  , "पढ़ ले मुझे , मैं तेरी कहानी हुँ ",
किनारे ज़मीं पे जो बह रही , तेरा नमकीन पानी हुँ ।

मिट गया जो , छप रहा , सिने पे तेरे दरबदर ,
वो बहता पानी , संग मेरे , चल कर रहा था सफर ।

उसकी उफ़ान मुझको मेरी औकात याद दिला गई   ,
जो रहता था अंदर मेरे , मुझे उस तूफ़ान से मिला गई ।

मिठास संगीत की होती है क्या , उसका पता चला मुझे ,
उस सिरफ़िरे ने जो पिलाया , उससे भी प्यास क्यों बुझे ?

वो सूरज खड़ा इंतज़ार में , बाँहे थीं जिसकी खुली  ,
मिट गया उसके लिए , डूबी रौशनी , उसमे घुली ।

बदला समां , वो  रहा , रही उसकी फितरत वहीं ,
मैं खड़ी तकती रही , उसकी शराफत न बदली ।

एक टुकडा रेत का भी , ख़ामोश उसकी सुनता था ,
शायद कहीं  वो समंदर , सबकी दास्ताने बुनता था ।

मिल गया एक पल में जो , इक नया सपना था ,
उन लहरों में जो दिख गया , वो कोई मेरा अपना था ।

कह  अलविदा उसे , मैं मुड़ी एक दुसरी गली ,
तिनका चिराग़ का जला , क्या हुआ जो शाम ढली ।



                   --- स्नेहिऌ (27 March 2015 -Mangalore)

रविवार, 19 अक्टूबर 2014

बैठ अकेला सोच रहा था ..!


बैठ अकेला सोच रहा था मैं क्यू इस संसार में  ,
मैं संछिप्त क्योँ मैं सीमित क्योँ  जीवन के बिस्तार  में  ,
मेरी आँखे ढूंढ रही थी छाव एक सुनहरी ,
मेरी बाँहे पूछ रही थी बढ़ोगे तुम कब प्रहरी ,
मैं गुमसुम सा बोल न पाया अपनी आशा टटोल ना पाया ,
मैं अकस्मित चटपटा रहा क्यों जीवन के  मझदार में ,

बैठ अकेला सोच रहा था मैं क्यों इस संसार में ..

मैं पथिक थका अपने पथ पर माप रहा मंज़िल की दूरी ,
सुष्मित ,पुष्पित मार्ग नहीं ये , पर चलना है बहुत जरुरी ,
अतुल्य  , अशंख्य श्रोत जहा मिलती है  सागर की धारा ,
कोटि-कोटि के शंख वहाँ  पिरोये मोतियों की माला,
अब कहता क्या , जो बोल न फूटे , भ्रम टुटा  पर मोह न छूटे,
है हृदय भरा , अब भार ये कैसा ,मेरे जीर्ण उद्धार मैं

बैठ अकेला सोच रहा था मैं क्यों इस संसार में ..

है कठिन परन्तु सत्य यही ,कर कर्म तू अपना धर्म समझ ,
वो निःश्वाश  समाया भीतर है ,ना प्राप्ताशा रख उसके एवज़ ,
है छल की लंका बाहर बसति , तू क्या स्वयं  देख पायेगा ?
तुझ मैं जो है प्राणी बसा , सोने  का लोभी बन जायेगा ,
बस अंतिम है सुन सत्य वचन , तू भूल व्यथा अब कर जतन ,
हुँ  समझ चूका जो है रहश्य मैं , आत्मा के निराकार में ,

बैठ अकेला सोच रहा था मैं क्यों इस संसार में ..

जाने देना ही है जीवन  ,इसका स्वरुप साश्वत है ,
इस चनचल मन की माया से, सम्पूर्ण जगत अभगत है,
मैं सरनागत  विचलित चीत ठहरा ,
शोख करू किस बात पे ,
मैं सदा लूटा हुँ मान के अपना , अपनत्व के स्वार्थ में ,
मैं कपट करू या करू मैं करुणा यथा मेरे विचार में  ,

बैठ अकेला सोच रहा था मैं क्यों इस संसार में ..


मैं चलता हुँ , जो दौड़  सका तो बात निराली होनी है
जो आज कलेश है ,कल प्रातः पुरानी होनी है ,
जो बीत गया वो छण , तेरे मर्म को पिघलायेगा ,
तू निखरा है हर डेग ,ये परिचय दे जायेगा ,
मैं पुनः चलना सीख रहा , छोड़ आश्रय सब ये चीख रहा ,
फिर मोह ये कैसा , कैसा प्रपंच ये ,मिला जिसे हरबार मैं ,

बैठ अकेला सोच रहा था मैं क्यों इस संसार में ..





                                                                                                  -स्नेहिऌ

रविवार, 17 नवंबर 2013

Love

Love!!

I had the only heart but i lost .
I had the only soul but it found exhaust.
I thought we are the two different world together .
walking in two directions , but inseparable .


The  roads taken were all grassy and full of blossoms.
we were away but the memories were awesome .
My heart winced when i found yours in me .
holding it , moving with , lovingly glee .


Away from all the desires , a desire exist .
I wish , can see me in your personnel list .
In my dream once the almighty had asked ,
why i found my serenity in you , even thou
I know it will remain an incomplete task .

I answered : dear O lord , I was , I am your  child .
You created me to discover the unseen hub .
Even the feeling i have is not that mild .
Even i cared by none , I will love .

Somewhere , i will get what i deserve .
When touch has its meaning and reach the nerve .
I will stand alone till i get to know .
What reality of your heart lies below ?!!




                                                                                           -Snehil











मंजिल !

                           
                               
मेरा  चलना  कभी  मंज़िल  की ओर  था  ही  नहीं  ,
लपेटु  मैं  शोहरत  की  चादर  वो चाहा  ही  नहीं  ,
कसमकस  की  उस  कसक  का  क्या  कहना  !
जो  दिल  में ख़ामोश  रही  , पर  ज़ुबा  ने पढ़ा ही  नहीं ,

वो  क्या  मिलता  मुझे  जो  ना  था  कभी  मेरा ,
मुझे  मंज़िल  का  चला  पता  जब  वक़्त  गुजरा  और  गुजर  गया  सवेरा  !


मेरे  अंदर  बसता  था  जो  वो ज़ज्बा  आज  भी  हैं ,
मेरी  उम्मीदों  को थामे  मेरा  ज़मीर  थोड़ा  नाराज़  भी  हैं  ,
हाथ  थामे  मेरा मुझसे कह  रहा  कोई  ,
चल  उठ  दोबारा , तेरी  कोशिश  पर  मुझे  नाज़  भी  है  ,

पर वो  क्या  मिलता  मुझे  जो  ना  था  कभी  मेरा ,
मुझे  मंज़िल  का  चला  पता  जब  वक़्त  गुजरा  और  गुजर  गया  सवेरा  !


साथ  मेरे  कई  और  भी  थे  अपनी - अपनी  नावों पर  ,
मंज़िल  का  पता  लिखें  कहीं  अपनी  निगाहों  पर  ,
कास  मेरी  नज़रे  भी  पलकों  का  सहारा  लेती  ,
कस्ती  मेरी  चल  परती  दिल  के  दिखाए  राहों  पर  ,


पर वो  क्या  मिलता  मुझे  जो  ना  था  कभी  मेरा ,
मुझे  मंज़िल  का  चला  पता  जब  वक़्त  गुजरा  और  गुजर  गया  सवेरा  !


जब  आया  भवर ,  तो हाँफती  मेरी  कस्ती  चरमरायी थी  ,
लहरों  की  चोट  पर  कभी  रोयी  तो  कभी  मुस्कराई  थी  ,
था  अनोखा  सा  सफ़र  जो आज  भी  जारी  हैं  ,
पतवार  का  सहारा  ही  सही  पर  कस्ती  तो  लरखड़ाई थी  ,

पर वो  क्या  मिलता  मुझे  जो  ना  था  कभी  मेरा ,
मुझे  मंज़िल  का  चला  पता  जब  वक़्त  गुजरा  और  गुजर  गया  सवेरा  !




                                                                                              - नेहा








ये काफ़ी कितना होता है ?

क्या बारिश की बूंदे काफी हैं गागर को भरने के लिए ? क्या तिनके का सहारा काफी है सागर को तरने के लिए ? ये काफी कितना होता है! मन कचोट हृदय रोत...